Infosys ने FY26 की पहली तिमाही में ₹6,921 करोड़ का मुनाफा और ₹42,279 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। शेयर पिछले 6 महीने में 16% गिरा। जानें पूरी रिपोर्ट हिंदी में।
इंफोसिस Q1 2025 तिमाही रिपोर्ट हिंदी में
मुनाफा और रेवेन्यू:
- इंफोसिस ने ₹6,921 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो कि 8.7% सालाना बढ़ोतरी है।
(पिछले साल Q1 में: ₹6,368 Cr) - रेवेन्यू: ₹42,279 करोड़ (YoY ग्रोथ: 7.5%)
(पिछले साल: ₹39,315 Cr)
रेवेन्यू यानी कंपनी ने सेवाएं देकर या प्रोडक्ट बेचकर कुल कितनी कमाई की।
शेयर पर असर:
- 23 जुलाई 2025 को NSE पर शेयर बंद हुआ ₹1,558.90
- पिछले 6 महीने में शेयर 16% गिरा
- 2025 की शुरुआत से अब तक शेयर में 17% की गिरावट
- एक साल में कुल गिरावट: 15%
📌 Infosys का मार्केट कैप अभी ₹6.52 लाख करोड़ है।
कर्मचारी और एट्रिशन डेटा:
- कुल कर्मचारी (30 जून 2025): 3,23,788
↪ मार्च 2025: 3,23,578 → 210 की बढ़ोतरी
↪ जून 2024: 3,15,332 → 8,456 नए कर्मचारी साल भर में जोड़े गए - Voluntary Attrition Rate (स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने की दर):
↪ Q1 FY26: 14.4%
↪ पिछली तिमाही (Q4 FY25): 14.1%
↪ पिछले साल Q1 (FY25): 12.7%
CEO सलील पारेख का बयान:
“Q1 का प्रदर्शन हमारी AI क्षमताओं, क्लाइंट कंसोलिडेशन और 3 लाख+ कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है। बड़े डील्स हमारे क्लाइंट रिलेशन और मार्केट में पोजिशनिंग को मजबूत बनाते हैं।”
सेक्टर-वाइज प्रदर्शन:
डिवीजन | ग्रोथ (YoY) |
---|---|
वित्तीय सेवा | +5.6% |
मैन्युफैक्चरिंग | +12.2% |
रिटेल | +0.4% |
हाई-टेक | +1.7% |
लाइफ साइंसेज़ | -7.9% |
अन्य सेवाएं | -15.3% |
डील्स और कैश फ्लो:
- Total डील वैल्यू (Q1 FY26): $3.8 बिलियन
↪ इनमें से 55% डील्स बिल्कुल नई डील्स थीं - Free Cash Flow: $884 मिलियन
- Cash Conversion Rate: 100% से अधिक (लगातार 5वीं बार)
कंपनी प्रोफाइल:
- स्थापना: 1981, Narayan Murthy द्वारा
- मुख्यालय: बेंगलुरु
- ग्राहक देश: 56+
- कुल ग्राहक: लगभग 1,900
- सब्सिडियरी कंपनियाँ: 13
- CEO & MD: Salil Parekh
- Lead Independent Director: D. Sundaram
निष्कर्ष:
Infosys ने मजबूत कमाई और स्थिर ग्रोथ के साथ Q1 2025 में सकारात्मक संकेत दिए हैं। हालांकि शेयर की गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन कंपनी की डील पोजीशनिंग और AI आधारित रणनीति भविष्य के लिए उत्साहजनक दिखती है।